यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ: नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों और व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया तथा जागरूकता अभियान के माध्यम से नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता और प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
*जोन-03 में विशेष अभियान, 25,500 रुपये की वसूली*
जोन-03 में जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री मनोज यादव के निर्देश पर पुरनिया तिराहे से केंद्रीय भवन तक पॉलीथीन रोकथाम और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके साथ ही तंबाकू विक्रेताओं को लाइसेंस बनवाने के लिए भी जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वाले 9 लोगों के विरुद्ध चालान करते हुए 10,500 रुपये की वसूली की गई। वहीं प्रतिबंधित पॉलीथीन पाए जाने पर 7 चालान कर 10,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त बाजार में बिना लाइसेंस तंबाकू एवं तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 25 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये का स्पॉट फाइन किया गया। इस प्रकार कुल 41 चालानों के माध्यम से 25,500 रुपये की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई।
इस अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री सुमित मिश्रा, श्री पुष्कर सिंह पटेल, श्रीमती अंकाक्षा गोस्वामी, प्रवर्तन दल-296 के कार्मिकों तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम उपस्थित रही।
*जोन-08 में 41,000 रुपये का अर्थदंड*
इसी क्रम में जोन-8 अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग, परिवहन, भंडारण और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 फरवरी 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेंट्रल होटल के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों और प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 41,000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
जोनल सेनेटरी अधिकारी जोन-8 श्री जितेंद्र गांधी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में मो. नईम, मीरा राव, वीरभद्र सिंह, सत्येंद्र नाथ सहित अन्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक और सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।