संजय दत्त करेंगे ‘नेट ज़ीरो’ सरोजनीनगर अभियान का शुभारंभ – डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

विधायक राजेश्वर सिंह संग संजय दत्त का रोड शो, नेट ज़ीरो सरोजनीनगर अभियान की शुरुआत

विधायक राजेश्वर सिंह व संजय दत्त करेंगे ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं से मतदान हेतु नामांकन का आह्वानर विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता एवं नागरिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 22 फ़रवरी 2026 को दोपहर 11:00 बजे से 3:00 बजे तक, बंगला बाज़ार, सरोजनीनगर विधानसभा में किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित होगा, जिसमें भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता संजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत संजय दत्त सरोजनीनगर क्षेत्र में एक भव्य रोड शो के माध्यम से नागरिकों एवं युवाओं से संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ‘पर्यावरण वीरों (Environment Warriors)’ को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर संजय दत्त द्वारा बहुप्रतीक्षित ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में पर्यावरण-संरक्षण, हरित जागरूकता एवं सतत विकास को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का एक प्रमुख उद्देश्य युवाओं एवं नव मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना भी है। संजय दत्त इस अवसर पर युवाओं से अपील करेंगे कि वे मतदाता सूची में अपना नामांकन सुनिश्चित करें, अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाएँ तथा लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण अधिकार — मतदान — का सक्रिय रूप से प्रयोग करें।

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं लोकतांत्रिक जागरूकता को समान प्राथमिकता दी जा रही है। ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान इसी दूरदर्शी सोच का प्रतीक है।

यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, युवा भागीदारी एवं नागरिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *