यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़(रायबरेली) संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से नवविवाहिता का शव लटकता मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ससुरालीजनों का कहना है कि मृतका ने फांसी लगाई है वहीं मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति और सास को हिरासत में लेने के साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर नेरुवा की है। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार को अपराह्न करीब ढाई बजे मृतका कृष्णावती (20) पत्नी हंसराज घर में डाट के सरिए से रस्सी के फंदे में लटकती मिली। जिसे फंदे से उतार कर पति हंसराज द्वारा निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद ससुराली जन महिला के शव को वापस गांव ले गए जहाँ पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति हंसराज, सास शीला पत्नी कंधई को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के भाई रजनीश की तहरीर पर पुलिस ने मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना से मृतका के परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के हिंदूगंज मजरे बदावर गांव के स्वर्गीय संतराम पासी की बेटी कृष्णावती की शादी जून 2025 में रायपुर नेरुवा निवासी हंसराज पुत्र कंधई के साथ हुई थी। शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ हुए थे कि मंगलवार को अपराह्न करीब ढाई बजे मायके पक्ष को बेटी की मौत की सूचना मिली तो मायके पक्ष में कोहराम मच गया। रोते बिलखते मौके पर पहुंची मृतका की मां माता देई पत्नी स्वर्गीय संतराम और उसके तीनों भाई रजनीश, रमेश और मायाराम ने पति हंसराज, सास शीला पर गला दबाकर बहन को मार डालने का आरोप लगाया।