प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाए रखना और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाना था।
इसी क्रम में जोन-03 के अंतर्गत जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री मनोज यादव के निर्देश पर सेक्टर-के अलीगंज से ताड़ीखाना मार्केट तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पॉलीथीन के उपयोग पर रोक, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्रवाई के दौरान गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ 08 चालान काटे गए, जिनके माध्यम से 4,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं प्रतिबंधित पॉलीथीन पाए जाने पर 06 चालान किए गए और 4,000 रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया गया तथा 04 दुकानों के विरुद्ध 1,000 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।
जोन 3 की टीम द्वारा कुल 18 चालानों के माध्यम से 29,500 रुपये की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री पुष्कर सिंह पटेल, प्रवर्तन दल-296 के कार्मिक तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम मौजूद रही।