यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार दावे कर रहे हैं कि भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद कर दी है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है._
*क्या सच में भारत ने रूसी तेल छोड़ा? आंकड़ों ने खोली सच्चाई*
_अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार दावे कर रहे हैं कि भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद कर दी है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है._
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार दावे कर रहे हैं कि भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद कर दी है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. हालिया आंकड़े बताते हैं कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद नहीं किया है, बल्कि कम कर दिया है. जनवरी में भारत का रूस से माल आयात 40.48% घटकर 2.86 अरब डॉलर रह गया, जबकि जनवरी 2025 में यह 4.81 अरब डॉलर था. इस गिरावट का मुख्य कारण भारतीय रिफाइनरियों द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद में भारी कटौती करना है.