डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से एआईएमटी में आयोजित हुआ पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

बीस महाविद्यालयों के 85 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मोहनलालगंज स्थित अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी) में एनवायरनमेंट वॉरियर्स – द गार्जियंस ऑफ द ग्रीन के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़े भैया श्री रामेश्वर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में 20 विभिन्न महाविद्यालयों के 85 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को ₹1,00,000, ₹50,000 एवं ₹25,000 की पुरस्कार राशि आगामी 22 फरवरी 2026 को मुख्य कार्यक्रम युवा उत्सव 2.0 में श्री संजय दत्त जी के करकमलों द्वारा प्रदान की जाएगी। यह आयोजन डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अपने संबोधन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज देश में लाखों युवा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) तथा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, पर सफलता उन्हीं को मिलती है जो समय का सही उपयोग करते हैं और शारीरिक व मानसिक रूप से सजग रहते हैं। यही सजगता पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आवश्यक है।

उन्होंने पृथ्वी अति-उपभोग दिवस का उल्लेख करते हुए बताया कि 1972 में यह दिन वर्ष के अंत में आता था, जबकि 2025 तक यह जुलाई–अगस्त में पहुंच गया है। यह दर्शाता है कि मानव समाज पृथ्वी के संसाधनों का अत्यधिक दोहन कर रहा है। पिछले 100 वर्षों में पृथ्वी के तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और लखनऊ में बीते 20 वर्षों में भूमिगत जलस्तर में 20 मीटर से अधिक गिरावट गंभीर चिंता का विषय है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान (दरोगा खेड़ा), डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (रायबरेली रोड), डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (पारा), सरस्वती मेडिकल कॉलेज (उन्नाव), मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज, मॉडर्न कॉलेज ऑफ एजुकेशन, महाराणा प्रताप समूह संस्थान (बंथरा), नोवा शेखर कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सेइको कॉलेज ऑफ फार्मेसी, आर्यकुल समूह महाविद्यालय, एंकराइट इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एसकेडी डिग्री कॉलेज, गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज, आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च, स्वामी विवेकानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, एआईपीएस तथा अंबिकेश्वर समूह संस्थान (बीकेटी) के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री अम्बिका मिश्रा जी, डॉ. श्वेता द्विवेदी जी, नंदजा मिश्रा जी, अमृतांशु शेखर आज़ाद जी एवं समस्त अंबालिका टीम व एनवायरनमेंट वॉरियर टीम को शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम का समापन “प्रकृति भी हमारी, लोकतंत्र भी हमारा” के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *