यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
डॉ. राजेश्वर सिंह: सीमित व्यय से व्यापक क्षमता निर्माण तक 3–4 गुना बजटीय वृद्धि
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि तीन राजनीतिक अवधियों के क्षेत्रवार व्यय की तुलना स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश सीमित खर्च से आगे बढ़कर व्यापक एवं संतुलित क्षमता निर्माण की दिशा में अग्रसर हुआ है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वित्तीय अनुशासन को ठोस विकास निवेश में परिवर्तित किया गया है।
कानून व्यवस्था (पुलिस) के क्षेत्र में बजट ₹10–12 हजार करोड़ (बसपा काल) और ₹15–18 हजार करोड़ (सपा काल) से बढ़कर वर्ष 2026–27 में ₹41,898 करोड़ हो गया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का बजट ₹53,326 करोड़, ग्रामीण विकास ₹49,044 करोड़, सामाजिक कल्याण एवं पोषण ₹42,263 करोड़ तथा शहरी विकास ₹27,532 करोड़ तक पहुंच गया है, जो व्यापक विकास निवेश को दर्शाता है।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि राजस्व वृद्धि, नियंत्रित राजकोषीय घाटा और संतुलित ऋण प्रबंधन के माध्यम से उत्तर प्रदेश को अधिक सशक्त, सक्षम और विकासोन्मुख बनाया गया है