बिहार चुनाव में वोट चोरी का आरोप, 42 विधायकों को पटना हाई कोर्ट का नोटिस

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

बिहार विधानसभा चुनाव में कथित वोट चोरी और हलफनामे में गलत जानकारी देने का मामला अब पटना हाई कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने 42 निर्वाचित विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इन विधायकों के खिलाफ हारे हुए विपक्षी उम्मीदवारों ने याचिका दायर की थी. याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के दौरान वोट खरीदे गए और नामांकन के समय दिए गए हलफनामे में गलत जानकारी दी गई. साथ ही एनडीए पर मतदाताओं को दस-दस हजार रुपये देकर वोट खरीदने का भी आरोप लगाया गया है.जिन प्रमुख नेताओं के नाम याचिका में शामिल हैं, उनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और विधायक चेतन आनंद समेत अन्य शामिल हैं. फिलहाल मामला हाई कोर्ट में लंबित है और सभी विधायकों से जवाब तलब किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *