रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे अपने सूचना अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला क आवास पर उपस्थित रही लखनऊ मेयर समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह लखनऊ प्रवास के दौरान जनसंपर्क अधिकारी डॉ राघवेंद्र शुक्ला के गोमती नगर आवास गए। जहां लखनऊ के पारंपरिक और विविधतापूर्ण व्यंजनों को दुनिया के सामने लाकर राजधानी की खान-पान संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखा और सराहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारीयों ने पुराने चौक, राजा बाजार की मशहूर दुकानों में बने गाय के दूध से तैयार लखनऊ का मशहूर मक्खन मलाई , दूध की बर्फी, मट्ठा, मलाई गिलौरी,चाट का लुत्फ़ उठाया।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नीरज सिंह, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी पुष्कर शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, पार्षद अनुराग मिश्रा, राजीव दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कुछ समय पहले ही राजधानी लखनऊ को शहर की सांस्कृतिक समृद्धि, खान-पान की परंपराओं और रचनात्मक क्षमता के आधार पर यूनेस्को (UNESCO) द्वारा ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ के रूप में चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *