Spread the love

राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के आवास पहुंचकर परिजनों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और दुख बांटा

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह लखनऊ प्रवास के दौरान राजीव गांधी प्रथम वार्ड के पार्षद संजय सिंह राठौर की माता, और भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के पार्षद मानसिंह की माता व पार्टी कार्यकर्ता दीपू जयसवाल के भाई के निधन के उपरांत उनके आवास जाकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और शोक संवेदना व्यक्त करके सांत्वना दी।

राजनाथ सिंह अयोध्या दास प्रथम वार्ड के पार्षद प्रत्याशी अरविंद मिश्रा अंशु के आवास भी गए और उनकी बहन श्रूती के विवाह के उपरांत आशीर्वाद दिया।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, दिवाकर त्रिपाठी डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग साथ में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *