राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला कारागार के बंदियों के उत्पादों की प्रदर्शनी, 50,600 रुपये की बिक्री

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

गोरखपुर जनपद न्यायाधीश के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को जनपद न्यायालय गोरखपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला कारागार गोरखपुर के बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश राजेश्वर सिंह ने किया।

कार्यक्रम में माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुचेता चौधरी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। बंदियों द्वारा निर्मित टेराकोटा के उत्पादों को माननीय जनपद न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारियों तथा दर्शकों ने काफी सराहा।

स्टॉल के संचालन की जिम्मेदारी बंदीरक्षक प्रेमनाथ यादव व चौकीदार जितेंद्र सिंह ने संभाली। प्रदर्शनी में करीब 50,600 रुपये मूल्य के नेकलेस, “सत्यमेव जयते” तथा अशोक लॉट जैसे उत्पादों की बिक्री हुई।

अधिकारियों ने बताया कि इस धनराशि का उपयोग बंदियों के कल्याण और प्रशिक्षण पर किया जाएगा, जिससे वे भविष्य में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें और अपराध से दूर रह सकें।

इस अवसर पर जिला कारागार गोरखपुर के वरिष्ठ अधीक्षक डी.के. पाण्डेय, जेलर कृष्ण कुमार कुशवाहा, उप जेलर विजय कुमार तथा कारागार के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *