गृहकर जमा करने के लिए नगर निगम की जागरूकता रैली, नागरिकों से समय पर भुगतान की अपील

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। नगर निगम द्वारा गृहकर जमा करने के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार 15 मार्च 2026 को जोन-3 में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी के नेतृत्व में बाइक एवं वाहन रैली निकालकर विभिन्न वार्डों में नागरिकों को गृहकर समय से जमा करने के लिए प्रेरित किया गया।

यह जागरूकता रैली अलीगंज, महाकवि जयशंकर प्रसाद, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, लाला लाजपत राय, महानगर, विवेकानन्दपुरी तथा डालीगंज निराला नगर वार्डों में निकाली गई। रैली के माध्यम से नगरवासियों को गृहकर जमा करने के महत्व के बारे में बताया गया तथा समय सीमा के भीतर कर जमा करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि गृहकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे, जहां गृहकर जमा किया जा सकेगा। इसके साथ ही जीआईएस सर्वे के अंतर्गत भवन स्वामियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का भी निस्तारण किया जाएगा।

इस जागरूकता रैली में जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव के साथ राजस्व निरीक्षक श्री अमित शंकर, श्री राहुल यादव, श्री वीरेन्द्र कुमार, श्री विशाल श्रीवास्तव, श्री उदय त्रिपाठी, श्री मोहज्जिब तथा श्री शिब्ते रजा सहित नगर निगम की टीमें शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की लखनऊ स्वच्छता अभियान टीम भी 6 वाहनों, 296 कर्मचारियों और 19 बाइकों के साथ रैली में सहभागी बनी।

नगर निगम अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे समय रहते अपना गृहकर जमा कर नगर के विकास में सहभागिता निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *