यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
रिजर्व बैंकचेक क्लियरिंग को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. इससे महज कुछ घंटों में ही चेक क्लियर हो जाएगा. इसके लिए दो दिनों तक का इंजतार नहीं करना होगा. आरबीआई) ने चेक क्लियरिंग में लगने वाले समय को कुछ घंटे करने और उससे जुड़े रिस्क कम करने के मकसद से यह कदम उठाने की घोषणा की है. अभी चेक जमा करने से लेकर राशि आने तक दो दिन का समय लग जाता है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांता दास ने गुरुवार को मॉनिटरी पॉलिसी जारी करते हुए यह ऐलान किया.
कैसे काम करेगी नई व्यवस्था
आरबीआई के अनुसार, ‘‘नई व्यवस्था में चेक को ‘स्कैन’ किया जाएगा, उसे पेश किया जाएगा और कुछ घंटों में क्लियर किया जाएगा. इससे चेक क्लियरिंग कुछ घंटे में हो जाएगा जबकि अभी दो दिन तक का समय (T+1) लगता है. दास ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जल्दी ही जारी किए जाएंगे.