जौनपुर राष्ट्रीय सचिव बने अवध नारायण तिवारी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

कपिल गुप्ता महराजगंज जौनपुर

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.के तत्वावधान में आयोजित बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के द्वारा सभी पदाधिकारियों की सहमति से संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पं. अवध नारायण तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया वहीं संगठन में वर्षों से लगातार अपनी सहभागिता दिखा रहे हर आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले स्वामी श्याम जी महराज को पूर्वांचल प्रभारी मनोनीत किया। जिससे क्षेत्र के लोग उत्साहित हुए और सभी ने प्रशंसा की वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने एवं किसी असहाय की मदद करने की बात कहते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना दी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं.श्रीपति उपाध्याय, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, अरुण पाठक, हरिश्चंद्र द्विवेदी, जिला अध्यक्ष दीपक पाण्डेय तथा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *