सीएम योगी ने 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं का पहुंचकर किया लोकार्पण-शिलान्यास

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

ईको पार्क समेत स्मार्ट सड़कों व विकास कार्यों की लोगो को दी सौगात

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में करीब 1054 करोड़ रुपये की 470 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इस दौरान एकला बांध स्थित नव विकसित ईको पार्क को जनता को समर्पित किया गया, जो पहले कूड़ा डंपिंग स्थल था।

कार्यक्रम में 173 परियोजनाओं का लोकार्पण और 297 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें सड़कों, नालियों, जल निकासी, ग्रीन बेल्ट और अन्य शहरी विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। साथ ही सीएम ग्रिड योजना के तहत 6 स्मार्ट सड़कों के निर्माण की भी शुरुआत की गई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छ स्कूल अभियान का भी शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से छात्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
इस दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *