केशव बुक बैंक द्वारा अप्रैल माह में तीसरी बार पुस्तकों का वितरण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

दिनांक 26 अप्रैल 2026 को केशव बुक बैंक द्वारा इस माह में तीसरी बार जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 150 बच्चों को नई किताबों के पूर्ण सेट प्रदान किए गए।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 5 अप्रैल और 14 अप्रैल 2026 को भी केशव बुक बैंक द्वारा लगभग 150-150 बच्चों को पुस्तकें वितरित की गई थीं। इस प्रकार संस्था लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कोमल सैनी जी, महापौर नगर निगम पानीपत उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथियों में श्री विभु पालीवाल जी समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में केशव बुक बैंक के संचालक श्री विजय मनचंदा जी सहित टीम के सदस्य श्री दीपक सचदेवा जी, श्री निपुण जी,श्री हेमंत जी, श्री रोहित जी ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्री दीपक सचदेवा जी द्वारा किया गया।

संस्था के संस्थापक श्री विजय मनचंदा जी ने संस्था के उद्देश्यों एवं कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर लगभग 150 बच्चे, उनके अभिभावक, अनेक समाजसेवी एवं समाजसेविकाएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

केशव बुक बैंक का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *