यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
– बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ, युवाओं को क्लब बनाकर किया गया प्रोत्साहित
– शिकायतों के 18 आवेदन हुए प्राप्त, मौके पर किया गया निस्तारण
– चार मेधावियों को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत औरंगाबाद खालसा, बिजनौर में 165वें “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की गई। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।
*विभिन्न समस्याओं के 18 आवेदन प्राप्त, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया जारी*
कार्यक्रम के दौरान कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें रोड व नाली, पुलिस, पार्क सौंदर्यीकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता, हैंडपंप, नगर निगम, आयुष्मान कार्ड, साइकिल, स्ट्रीट लाइट एवं नाली सफाई जैसी समस्याएं शामिल रहीं।
इनमें से 4 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिली।
*आयुष्मान कार्ड और आर्थिक सहायता से जरूरतमंदों को मिला लाभ*
कार्यक्रम के अंतर्गत 3 लाभार्थियों— शंकर, नारायण एवं कलावती—के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
*स्वास्थ्य सेवाओं में पहल—53 वृद्धों की आंखों की जांच*
स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 53 वृद्धजनों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 30 लोगों को चश्मा प्रदान किए गए।
*मेधावियों का किया सम्मान*
हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों को साइकिल घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दसवीं की छात्रा अंजली शुक्ला को 77.33% और अभिषेक साहू को 83.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, इंटरमीडिएट के छात्र देव वर्मा को 70.4% और छात्रा संध्या रावत को 78.4% अंक लाने पर सम्मान मिला।
*युवा सशक्तिकरण की दिशा में कदम—नए क्लबों का गठन*
कार्यक्रम में सामाजिक और युवा भागीदारी को बढ़ावा देते हुए 115वें गर्ल्स यूथ क्लब एवं 179वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया।
इस मौके पर मंडल मंत्री राजीव मिश्रा, मुकेश मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष हनुमान पाल, सेक्टर संयोजक दीपेंद्र सिंह, हिमांशु पचौरी, वार्ड अध्यक्ष मनीष साहू, प्रेम भारती, बूथ अध्यक्ष नीतू, नंदलाल, सेक्टर संयोजक वीके सिंह, राजपति शुक्ला, गुरु प्रसाद, सुरेश मौर्य, दीपेंद्र मौर्य, फूल दुलारी, सुमन, मंजुला, गोमती, शीला, पिंकी रावत, बूथ अध्यक्ष संत शरण इंद्रेश सिंह, संपत्ति यादव, रामप्रसाद, विमला, रजाना, गजराज, कलावती, बूथ अध्यक्ष सुमन और मनोज कुमार मौजूद रहे।