सामूहिक विवाह सम्मेलन में पांचाल विश्वकर्मा समाज के दस जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

*कोंच।* पांचाल विश्वकर्मा नव युवक कल्याण समिति कोंच के तत्वाधान में इस वर्ष भी सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन गुरुवार की रात पड़री नाका स्थित सुप्रसिद्ध हुल्का देवी मंदिर प्रांगण में किया गया जिसमें दस जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
हरिशंकर विश्वकर्मा तजपुरा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि एवं घनश्याम विश्वकर्मा इंदरगढ़, भाजपा नेता धर्मेंद्र राठौर नईबस्ती, शिवसिंह कुशवाहा आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में समाज की दस कन्याओं के हाथ पीले हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधुओं ने मंडप के नीचे गले में जयमाल डालकर अग्नि के गिर्द सात फेरे लिए। अतिथियों ने सभी नव विवाहित जोड़ों को समिति द्वारा प्रदत्त उपहार भेंट कर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना कर आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व समिति अध्यक्ष देवेंद्र विश्वकर्मा, मंत्री जितेंद्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, संचालक नरेंद्र विश्वकर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज के लोगों सहित जनाती/बाराती मौजूद रहे। उधर, सम्मेलन के आयोजन से ठीक पहले आए तेज आंधी-पानी से सम्मेलन की व्यवस्थाएं चौपट हो गई, मंच टूटकर धराशाई हो गया साथ ही भोजन के लिए लगाया गया टेंट भी गिर पड़ा जिससे आनन फानन में अतिथियों के लिए दूसरा मंच बनाना पड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *