कार पर बिजली का पोल गिरने के चलतेभगत सिंह नगर में दो घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

*कोंच।* कस्बे के सेंवढा कुआं इलाके में शुक्रवार की दोपहर सड़क किनारे लगा बिजली का जर्जर पोल यकायक वहां खड़ी एक कार पर गिर गया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और यातायात प्रभावित हो गया। जिसके कारण काफी देर तक बिजली सप्लाई भी बाधित रही। जब पोल गिरा तब सप्लाई चालू थी लेकिन गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
कस्बे के भगत सिंह नगर स्थित मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सड़क किनारे लगा जर्जर लोहे का बिजली पोल अचानक भरभराकर गिर पड़ा। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। पोल सड़क किनारे खड़ी एक सिप्ट डिजायर कार पर जा गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया कि उक्त बिजली पोल काफी समय से जर्जर हालत में था और नीचे से गलने के कारण एक ओर झुक गया था। स्थानीय लोगों ने कई बार विभाग से पोल बदलवाने की मांग भी की थी, लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया गया। पोल गिरने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया और बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ गई। तेज धूप और गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को आसपास की संकरी गलियों से होकर निकलना पड़ा। काफी देर बाद बिजली कर्मियों ने पास में लगे दूसरे पोल के सहारे लाइन शिफ्ट कर आपूर्ति बहाल की, तब जाकर लोगों को राहत मिली। कार चालक जूही नाका कानपुर निवासी विवेक सिंह ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कोंच में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सवारियों को लेकर आया था। वह सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारियां उतार रहा था, तभी अचानक बिजली पोल उसकी कार पर गिर पड़ा, जिससे वाहन में काफी नुकसान हो गया। कार चालक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *