यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
बार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरनाम सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर रिक्त हुआ था पद
*कोंच।* बार संघ कोंच के रिक्त चल रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक आगामी 4 मई को नामांकन और 8 मई को मतदान कराया जाएगा। हाल ही में चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरनाम सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर यह पद खाली हो गया था।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रजेश कुमार मिश्रा ने पत्र लिखकर निर्वाचन अधिकारियों अवधेश कुमार द्विवेदी, केके श्रीवास्तव, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, महेंद्र सिंह निरंजन, नरसिंह गहरवार, वीरेंद्र जाटव, रामवीर सिंह गुर्जर को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अविलंब चुनाव कराया जाए। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन कोंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा 27 अप्रैल को उन्हें पत्र देकर इस तरह की मांग की गई है कि रिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अविलंब चुनाव कराया जाए। एल्डर्स कमेटी के निर्देश पर निर्वाचन अधिकारियों ने विस्तृत चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है जिसके मुताबिक नामांकन 4 मई को सुबह 11:30 से शाम 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 5 मई को और नामांकन वापसी 6 मई को सुबह 11:30 से शाम 3 बजे तक होगी। मतदान 8 मई को सुबह 10:30 से 3 बजे तक और 4 बजे से मतों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।