अयोध्या एक लाख श्रद्धालुओं ने किया रामलला के झूलनोत्सव का दर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

श्रीरामलला के दरबार सहित पूरी रामनगरी में झूलनोत्सव की बहार है। रिमझिम फुहारों के बीच झूला झूलते चारों भाइयों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं अपार भीड़ उमड़ रही है। राम मंदिर में रजत हिंडोले पर सवार होकर श्री रामलला सरकार के साथ लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न झूला झूल रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्री रामलला के समक्ष कजरी गीतों पर दर्शन करने पहुंची महिलाएं झूमती गाती दिखती हैं। मंदिर परिसर के यात्री सुविधा केन्द्र में पूरे दिन भंडारा चलाया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, गोपाल जी शैलेन्द्र शुक्ल, फूलकांत, रामशंकर ‘टिन्नू’ आदि व्यवस्था की देखरेख में शामिल रहे। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि लगभग एक लाख श्रद्धालु मंदिर परिसर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *