आयोध्या जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा काउंसलर से की गई अभद्रता के मामले में डॉक्टर ने मानी गलती

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

जिला अस्पताल में मामूली बात को लेकर मानसिक रोग विभाग की महिला परामर्शदाता शिखा राय और चिकित्सक डॉ. प्रशांत के बीच शुक्रवार दोपहर हुए विवाद और बवाल के मामले में अस्पताल प्रबंधन के हस्तक्षेप पर शनिवार को दोनों पक्षों में छह बिंदुओं पर लिखित समझौता हो गया। आरोपी डॉक्टर ने अपनी गलती मान भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन दिया। सीएमएस व अधीक्षक ने भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने का जिम्मा लिया है। वहीं महिला परामर्शदाता ने जिला अस्पताल में आगे सेवा न कर पाने का हवाला देते हुए अपने गृह जनपद अथवा आसपास के क्षेत्र में काम करने की बात कही। सीएमएस डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया है। समझौते के बिंदु के तहत महिला परामर्शदाता की इच्छा के अनुरूप विभागीय पत्राचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *