यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रहे विधायक अमिताभ बाजपेई ने कंपोजिट विद्यालय हीरामन पुरवा, चीना पार्क के पुनर्निर्मित एवं आधुनिकीकृत भवन का उद्घाटन किया। विद्यालय में तीन नई कक्षाओं का निर्माण एवं आधुनिकीकरण कराया गया है। साथ ही बच्चों की आधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, नया फर्नीचर एवं अन्य आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
ज्ञात हो कि यह विद्यालय आजादी से पहले के समय का बना हुआ था और भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था। विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि एक साथ तीन विद्यालयों की एन.ओ.सी. स्वीकृत हुई थी, जिनमें कंपोजिट विद्यालय हाता सवाई सिंह, सरकारी विद्यालय हीरामन पुरवा, परमट सरकारी विद्यालय शामिल थे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि दो विद्यालयों का लोकार्पण हो चुका है, लेकिन परमट विद्यालय का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका।
विधायक अमिताभ बाजपेई द्वारा अब तक क्षेत्र में अनेक विद्यालयों का आधुनिकीकरण कराया जा चुका है, जिनमें प्रमुख रूप से कंपोजिट कन्या विद्यालय दालमंडी कराची खाना, सरकारी सदर बाजार विद्यालय हरबंस मोहाल, सरकारी प्राथमिक विद्यालय लाल स्कूल बेकनगंज, कंपोजिट विद्यालय हाता सवाई सिंह, वार्ड माहेष्वरी मोहाल, कंपोजिट विद्यालय हीरामन पुरवा, चीना पार्क शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र के दो प्रमुख बालिका इंटर कॉलेजों में भी डिजिटल बोर्ड एवं आधुनिकीकरण के कार्य कराए गए हैं। श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, लाटूश रोड, श्री कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस कार्यक्रम में कुतुबुद्दीन मंसूरी, पार्षद मोहम्मद सरिया, मो. शारिक, मो. अली, पार्षद फैजान रहमान, पार्षद रजत बाजपेई, साजिद सर, एहसास बाबी, शादाब शानू, पूर्व पार्षद उमर शरीफ, शकील, चंकी गुप्ता, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।