यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
*लखनऊ, 22 मई।* भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण *’मकान सूचीकरण एवं मकान गणना’* के सफल संचालन हेतु लखनऊ नगर निगम द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए *नगर के सभी 8 जोनों में ‘जनगणना नियंत्रण कक्ष’ स्थापित* किए गए हैं।
*अपर नगर आयुक्त/नगर जनगणना अधिकारी* द्वारा जारी आदेश के क्रम में, ये नियंत्रण कक्ष दिनांक *22 मई, 2026 से 20 जून, 2026* तक क्रियाशील रहेंगे। इनका मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य से संबंधित *जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण, सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं प्रगणकों को आवश्यक सहयोग* प्रदान करना है।
*प्रत्येक जोनल नियंत्रण कक्ष में एक वरिष्ठ लिपिक को प्रभारी अधिकारी* के रूप में तैनात किया गया है। लखनऊ की जनता अपनी जनगणना संबंधी किसी भी समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए *सुबह 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक* सीधे संबंधित जोन के प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर सकती है।
*जोनवार नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं हेल्पलाइन नंबर:*
**जोन** **नियंत्रण कक्ष प्रभारी** **हेल्पलाइन नं०**
जोन-01 श्री आरिफ नकवी, लिपिक 9415026695
जोन-02 श्रीमती अर्चना, लिपिक 9044477306
जोन-03 श्री अशीष चन्द्रा, लिपिक 9305888263
जोन-04 श्री विरेन्द्र कुमार, लिपिक 7905873935
जोन-05 श्री मनोज कुमार, लिपिक 8318903325
जोन-06 श्री मिर्जा इरसाद बेग, लिपिक 8576067280
जोन-07 श्री प्रवीन सिंह, लिपिक 8299778548
जोन-08 श्री आशुतोष गुप्ता, लिपिक 9919476939
*नगर आयुक्त, आई.ए.एस. श्री गौरव कुमार* ने जनता से अपील की है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। यदि किसी भी नागरिक को प्रगणक के संबंध में कोई शंका हो या कोई समस्या आए, तो वे तत्काल अपने जोन के नियंत्रण कक्ष पर संपर्क करें। *सभी प्रगणकों के पास नगर निगम द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान-पत्र होना अनिवार्य है तथा जनगणना का कार्य पूर्णतः निःशुल्क है।