यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
संतकबीर नगर धनघटा में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अनु0 जनजाति श्री राहुल गोंड, धनघटा विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत और जनहित की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। समाजवादियों ने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक 5 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी धनघटा को सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने साफ चेताया कि अगर जनता की इन जायज मांगों पर जल्द एक्शन नहीं लिया गया, तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
समाजवादी पार्टी की मांग है कि पौली सीएचसी तत्काल शुरू हो। विकास खण्ड पौली में पिछले 10 वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी का भवन बनकर तैयार है जो धूल फांक रहा है। इसे तत्काल चालू कर ओपीडी और इलाज शुरू किया जाए। घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से आम जनता त्रस्त है, इस पर तुरंत रोक लगे। बिना शेड्यूल के हो रही भारी बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई और जनता का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, बिजली व्यवस्था तुरंत सुधारी जाए। अपने ही खेत से निजी काम के लिए 1 ट्रॉली मिट्टी ले जाने पर किसानों पर मुकदमे और ट्रैक्टर सीज कर भारी जुर्माना लगाना बंद हो। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नीट परीक्षा लीक मामले को तत्काल रोका जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
इस दौरान श्याम सुंदर चौहान धनघटा विधानसभा के पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, लाल बहादुर यादव, श्री लाल यादव जिला सचिव सपा, जफरुद्दीन उर्फ मुन्ना, जिला सचिव, हैदर अहमद महासचिव धनघटा,सुबेदार सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव सहित जिला व विधानसभा कमेटी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे