सीतापुर में गूंजी कांग्रेस की हुंकार, ‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’ में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

सीतापुर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज ‘मुस्कान गेस्ट हाउस’ में विशाल ‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा के विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करते हुए उन्हें संबोधित किया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए मंच पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा डॉ. ममता वर्मा जी और शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित होकर आज कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री उत्कर्ष अवस्थी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विनीत दीक्षित जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रमेश निषाद जी, पूर्व शहर अध्यक्ष श्री संतोष भार्गव जी, पूर्व शहर अध्यक्ष श्री अब्दुल क़यूम अंसारी जी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धीरेश कश्यप जी, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह चौहान जी और किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री राजेश सिंह तोमर जी सहित जिला व शहर कांग्रेस के तमाम सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। यह विशाल आयोजन साफ बता रहा है कि सीतापुर में कांग्रेस परिवार लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *