‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद 2505 बूथों पर हुई बूथ बैठक, संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को महानगर के सभी 2505 बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के उपरांत प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कैंट विधानसभा के मंडल चार स्थित बूथ संख्या 311 संजय दयाल कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। वहीं बूथ संख्या 325 पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे। कैंट मंडल एक स्थित बूथ संख्या 138 निशान शोरूम के ऊपर, वीआईपी रोड, आलमबाग पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि मध्य विधानसभा के मंडल एक स्थित बूथ संख्या 336 ग्वारी, विकासखंड-5, गोमतीनगर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा बूथ संख्या 234 हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।

इसी प्रकार पूरब विधानसभा के मंडल एक स्थित बूथ संख्या 414 पर प्रदेश महामंत्री संजय राय, मंडल चार के बूथ संख्या 67 पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंडल पांच के बूथ संख्या 403 पर प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह तथा बूथ संख्या 138 पर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

उत्तर विधानसभा के उत्तर मंडल चार स्थित बूथ संख्या 339 पर विधायक डॉ. नीरज बोरा तथा मंडल पांच स्थित बूथ संख्या 357 पर विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित बूथ बैठकों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के करोड़ों नागरिकों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने बूथ समितियों से नियमित जनसंपर्क, सदस्यता विस्तार और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।

वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने बूथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का बूथ ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। बूथ समितियों को सक्रिय और सशक्त बनाकर ही संगठन को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकताओं को जनता की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर के सभी 2505 बूथों पर एक साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है। कार्यक्रम के बाद आयोजित बूथ बैठकों का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों को सक्रिय रखने, नियमित बैठकें आयोजित करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा और जनता के बीच भाजपा की स्वीकार्यता और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *