यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की सेंट्रल जेल देखने की अजीब चाहत आखिरकार उसे जेल तक पहुंचा गई।
जानकारी के अनुसार, कोमल सिंह नामक युवक ने अपनी पत्नी को .315 बोर के तमंचे से धमकाया। इसके बाद वह दो कारतूस लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद युवक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसकी पत्नी छह महीने बाद उसकी जमानत करा देगी। इतना ही नहीं, उसने दावा किया कि जेल से बाहर आने के बाद उसकी पत्नी उसे एक नया लहंगा भी गिफ्ट करेगी।
युवक के इस अजीब बयान और हरकत की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।