यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली
कटेहरी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अम्बेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के होने वाले उपचुनाव के लिए जितेंद्र उर्फ अमित कुमार वर्मा को अपना प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया हैं।
सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती से लखनऊ स्थित उनके आवास पर जाकर जितेंद्र वर्मा ने मुलाकात किया। तत्पश्चात बसपा सुप्रीमो ने इन्हें उपचुनाव में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी प्रत्याशी बनाए जाने का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल को दी। उक्त जानकारी बहुजन समाज पार्टी अयोध्या मंडल के प्रभारी दिलीप कुमार विमल एवं अंबेडकर नगर के जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने संयुक्त रूप से देते हुये कहा कि विधानसभा क्षेत्र कटेहरी बहुजन समाज पार्टी की परंपरागत सीट रही है पिछले 1993 के विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक पांच बार बहुजन समाज पार्टी यहां से अपना विधायक बन चुकी है और उपचुनाव भी बहुजन समाज पार्टी भारी मतों के अंतर से जीतेगी