रायबरेली शिवगढ़ कलयुगी चचेरे चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Spread the love

किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने किया केस दर्ज

वरिष्ठ ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्य/ शिवगढ़ ब्लाक रिपोर्ट ओपी गुप्ता

रायबरेली में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में किशोरी को अकेला पाकर कलयुगी चचेरे चाचा ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा किसी से बताने पर किशोरी व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी चचेरे चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मां का आरोप है कि शनिवार को वह अपने मैके गई थी। घर में उसकी बेटी को अकेला पाकर चचेरे चाचा ने खिड़की के रास्ते घर के अन्दर जाकर बेटी का मुंह बन्द कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद चचेरे चाचा ने किसी से बताने पर उसकी बेटी व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। शाम को जब वह मैके से वापस घर आई तो उसकी बेटी बहुत परेशान थी पूछने पर बेटी ने मां को आप बीती बताई। किशोरी की मां ने बताया कि रविवार को ही थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। हालांकि शिवगढ़ पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है, जिसे आज जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *