लखनऊ डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर गांव तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएँ — नेत्र जांच शिविर में 70 नागरिकों की जांच, 38 वृद्धजनों को निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘आपका विधायक आपके द्वार’ अभियान से मजबूत हो रहा जनविश्वास — मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल और युवाओं को खेल किट देकर किया गया प्रोत्साहित

मौंदा सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित जनसंपर्क एवं समस्या समाधान अभियान “आपका विधायक, आपके द्वार” के 170वें संस्करण का आयोजन खुशहालगंज मंडल की ग्राम पंचायत मौंदा में किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मंदिर में बाउंड्रीवॉल निर्माण, आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, साइकिल, हैंडपंप एवं ओपन जिम से संबंधित मांगें शामिल रहीं। प्राप्त आवेदनों में से 100 वर्षीय श्रीमती शांति जी का आयुष्मान कार्ड बनवाकर एक आवेदन का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर टेंडर पॉम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों का बीपी, शुगर एवं नेत्र परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ प्राप्त किया। डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से शिविर में 70 नागरिकों की जांच की गई तथा 38 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे।

युवाओं को खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम में 184वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गई। वहीं 119वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर बालिकाओं को कैरम, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल किट वितरित की गईं। डॉ. राजेश्वर सिंह के अनुसार खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं तथा उन्हें नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 10 में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले ईशू वर्मा, कक्षा 10 में 86.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अनामिका राजपूत, कक्षा 12 में 80.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रेम प्रकाश साहू तथा कक्षा 12 में 71.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली श्रृष्टि यादव को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्राप्त सभी आवेदनों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया। कुल 11 प्राप्त आवेदनों में से 1 आवेदन का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में माँ तारा शक्ति रसोई के अंतर्गत जरूरतमंदों एवं आमजन के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दलबहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बख्श सिंह, पूर्व अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्याम मनोहर लोधी, सेक्टर संयोजक सरवन, बूथ अध्यक्ष परमेश्वर, बूथ अध्यक्ष जगदीश साईं, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र रावत, बूथ अध्यक्ष रामलाल, बूथ अध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व अल्पसंख्यक जिला मंत्री मो. सलीम, पूर्व मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक महिला मोर्चा सलमा बानो, सुशील कुमार, राम चंद्र, रामेश्वर, शिव प्रकाश, राजेंद्र, प्यारे लाल, ठाकुर प्रसाद, दिलीप चंद्र, बाल किशन, महेश चंद्र, हरि लाल, राजेंद्र कुमार, राम नरेश यादव, हाकिम, रामजश, महेश, सुनीता, आरती, रजनी, उर्मिला, शांति, दिलवाती, तारा देवी, मीना मिश्रा, रानी शर्मा एवं राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

डॉ. राजेश्वर सिंह के इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान उनके गांव और द्वार पर ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *