लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया भगवान प्रभु श्रीराम के दर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पावन नगरी अयोध्या धाम का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि पर जाकर श्री राम लला के भव्य दर्शन किए और पूरे विधि-विधान से देश व प्रदेश की सुख, शांति तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

श्री राम जन्मभूमि पर दर्शन-पूजन के बाद, प्रदेश अध्यक्ष जी ने महाबली, संकटमोचन श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में शीश नवाया और बजरंगबली की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कांग्रेस पार्टी की सोच हमेशा से ही जन-आस्था का सम्मान करने और समाज में न्याय व सत्य की स्थापना करने की रही है। प्रभु श्री राम और वीर हनुमान जी की शरण में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष जी ने यह संकल्प दोहराया कि वे उत्तर प्रदेश की जनता की आवाज़ को पूरी मजबूती और सच्चाई के साथ उठाते रहेंगे।

भगवान श्री राम और संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद सब पर बना रहे। देश से अन्याय का अंधेरा मिटे और लोक-कल्याण का सवेरा आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *