यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
पीलीभीत जनपद के बीसलपुर में जनपद पीलीभीत की विधानसभा बीसलपुर के विकास खंड बिलसण्डा में बीएलए (बूथ प्रभारी) एवं सेक्टर प्रभारी सम्मेलन का आयोजन एसएसडी बारात घर, घनश्यामपुर बिलसण्डा में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बूथ प्रभारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पीलीभीत जगदेव सिंह जग्गा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन राष्ट्रीय सचिव महिला सभा दिव्या गंगवार ने किया।
सम्मेलन जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलए अपने बूथ पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची का गहन अध्ययन करे, फर्जी एवं डबल वोटों को चिन्हित कर उनके निरस्तीकरण की प्रक्रिया में सहयोग करे तथा मतदाता सूची से वंचित पात्र मतदाताओं के फार्म-6 भरवाकर जमा कराए। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की है।
श्रीमती दिव्या गंगवार ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और जीत की आधारशिला है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी बीएलए साथियों को उनके बूथ की मतदाता सूची, बीएलए पहचान पत्र एवं डायरी वितरित की गई।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से चौधरी प्रदीप सिंह पटेल, तंजीफ रजा (नगर अध्यक्ष बीसलपुर), अनिल कुमार, लखविंदर सिंह पन्नू राष्ट्रीय सचिव यूथ बिग्रेड, भूदेव गंगवार, रूप लाल महातिया, ओमपाल गंगवार (विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग), पंकज गंगवार, मोहम्मद शाकिर, गुरमुख सिंह, रुक्मिणी देवी, मलखान सिंह वर्मा, भगवान दीन वर्मा सहित विकास खंड बिलसण्डा के सभी बीएलए उपस्थित रहे