यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
वाराणसी जनपद में समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी द्वारा आयोजित पीडीए प्रशिक्षण शिविर सारनाथ वाराणसी में सम्पन्न हुआ। शिविर में सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों, संगठनात्मक मजबूती तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा अम्बेडकर वादी विचारधारा के लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती ने “पीडीए समाज करो विचार, कब तक सहोगे जुल्म अत्याचार” का नारा दिया।
उन्होंने कहा कि ’भाजपा सरकार में संविधान और आरक्षण खतरे में है। दलित क्राइम में उत्तर प्रदेश नम्बर वन पर है। आरक्षण को खत्म करने की साजिश हो चुकी है। बहुजन समाज के लोग सावधान हो जायें, नहीं तो आने वाली पीढ़ियाँ बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए संगठन को गांव-गांव में जाकर बूथ स्तर पर यूथ खड़ा करना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी वाराणसी के जिलाध्यक्ष श्री सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने कहा कि ऐसे समय में पीडीए समाज को संगठित कर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समता, समान अवसर और बंधुत्व की भावना को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश के भविष्य को तय करने वाला चुनाव होगा। संचालन समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सत्य प्रकाश सोनकर ने किया।
प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव राजेश भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर गौतम, राष्ट्रीय सचिव आर के प्रसाद, त्रिलोकी पासवान, जितेन्द्र कुमार भारती, शशि कांत भारती, स्वराज प्रसाद, विजय शंकर बर्फी, नत्थू लाल सोनकर, श्रीमती बबीता भारती, हरिश्चंद्र प्रभाकर, दानिश सिद्दीकी, इंजीनियर सत्य प्रकाश भारती, डॉ देवेन्द्र प्रसाद, विजय कुमार समाजसेवी, इंजीनियर अजय कुमार गौतम, अजगरा विधानसभा अध्यक्ष श्री बाबू लाल यादव, अम्बेडकर वाहिनी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रमेश बागी, आदि मौजूद थे। इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत कई नए कार्यकर्ताओं को विधानसभावार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं