मोदी सरकार के 12 वर्ष: जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का डॉ. नीरज सिंह एवं आनंद द्विवेदी ने किया अवलोकन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के नेपच्युन हॉल में “मोदी सरकार के 12 वर्ष : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय प्रदर्शनी (एग्जिबिशन) के दूसरे दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और आमजन को मिल रहे लाभों की विस्तार से जानकारी ली।

भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। यह प्रदर्शनी केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं। यह प्रदर्शनी सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा का सजीव चित्रण है, जिससे नागरिकों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी तथा वे उनका अधिकाधिक लाभ उठा सकेंगे।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, पार्षद शैलेन्द्र वर्मा, अरुण राय सहित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *