कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही के विरोध में समाजवादी पार्टी ने किया जोर दार धरना प्रदर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

कानपुर-कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीओडी क्रासिंग से जी.टी. रोड तक जर्जर एवं ध्वस्त सड़क के निर्माण कार्य में हो रही लगातार लापरवाही के विरोध में समाजवादी पार्टी के कैन्ट विधायक मो०हसन रूमी के नेतृत्व में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों नागरिकों, पीडीए समाज, समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सड़क निर्माण की मांग को बुलंद किया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जनता का आक्रोश उस समय देखने को मिला जब वर्षों से बदहाल सड़क पर बने गहरे गड्डों को फूलों से भरकर संबंधित विभागों की उदासीनता और लापरवाही के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और तमाम षिकायतों के बावजूद क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी लापरवाह है।
इस अवसर पर कैन्ट विधायक मो०हसन रूमी ने कहा कि जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि काम चाहती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा-समय नहीं, काम चाहिए – बरसात से पहले सड़क बननी चाहिए।
धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से पार्षद नफीस अहमद, पार्षद मो० मेराज, पार्षद अकील शानू, पार्षद आलोक यादव, पार्षद फखर इकबाल, लालजी यादव, जावेद भाई, चांद पहलवान, शब्बू खान, मोहम्मद फुरकान (पूर्व अध्यक्ष कैन्ट विधानसभा), शादाब, चांद मियां, इकराम राजू, शाबान अली, जीशान अंसारी, जावेद जमील, हाजी कामरान, अजहर नबी, मोहम्मद दानिश, अयान खान, तंजीम अंसारी, जिब्रान उस्मानी, हमजा अंसारी, दानिश अख्तर, छोटा सलीम, विकास वर्मा, संतोष यादव, मुकेश गुप्ता, बब्लू वाल्मीकि, राकेश कुमार, अफजल, छोटा गोलू, रोशन अंसारी, मारूफ अहमद, मो० इमरान, शानू कुरैशी, शोएब अहमद, अभिषेक रावत, इदरीश मंसूरी, नदीम सिद्दीकी, इजहार, सद्दाम, अशरफ बाबू, रिजवान, प्रदीप पाल, ऋषभ मिश्रा, साहिल गुप्ता, एजाज, नफीस बेल्ट, पूर्व पार्षद डा. समीर, आसिफ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *