यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
समाजवादी पार्टी बाराबंकी द्वारा छाया चौराहा इंदिरा मार्केट स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में पीडीए आरक्षण घोटाले के संबंध में जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री/ रामनगर विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, जैदपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव, विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू आदि नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने संविधान की मूल भावना एवं सामाजिक न्याय की अवधारणा को कमजोर करते हुए पिछड़ा, दलित एवं आधी आबादी (पीडीए) समाज के आरक्षण अधिकारों पर लगातार हमला किया है। विभिन्न भर्तियों में आरक्षण नियमों की अनदेखी कर हजारों आरक्षित पदों पर पीडीए समाज के युवाओं को वंचित करने का कार्य किया गया है।
प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा कि सरकार ने कुल विज्ञापन भर्तियां 22 निकाली जिसमें सरकार के आरक्षण के अनुसार पीडीए को 46. 817 पद वास्तव में मिलने थे लेकिन मिले मात्र 35.303 इसमें पीडीए से 11.514 छीन लिए गए। इसी प्रकार 69000 शिक्षक भर्ती सहित विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण की खुली लूट हुई है। पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा भी आरक्षण के सही अनुपालन न होने की बात स्वीकार की जा चुकी है, लेकिन सरकार दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर भाजपा सरकार के आरक्षण विरोधी चेहरे को जनता के सामने उजागर करेगी। सपा नेताओं ने कहा कि गरीब कमजोर वर्गों को मिलने वाला आरक्षण कोई दया नहीं बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार है। भाजपा सरकार द्वारा पीडीए समाज के अधिकारों का हनन किया जा रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक छात्रों नौजवानों बेटे बेटियों को अधिकार नहीं मिल जाते।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित सभी नेताओं ने एक स्वर में भाजपा सरकार से आरक्षण घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की तथा चेतावनी देते हुए कहा यदि पीडीए समाज के अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो समाजवादी पार्टी व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान किदवई, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा, सुरेश चंद्र गौतम, हुमायूं नईम खान, जिला प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ती, कामता प्रसाद यादव, अजय वर्मा बबलू, प्रदुमन यादव, रिजवान संजय, जसवंत यादव, जसवंत सिंह यादव, विजय यादव, युवजन सभा जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन, कार्यालय सचिव राजकुमार वर्मा अनिल यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे