बनारस जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

हेम राज मौर्या रायबरेली

वाराणसी देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया
जिलाधिकारी ने सुबह साढ़े आठ बजे कलेक्ट्रेट भवन पर तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी ने परिवार में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं देश की आजादी के आंदोलन में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया
इस अवसर पर डीएम ने समस्त काशीवासियों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। कहा कि सभी लोग हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों अथवा वाहनों पर तिरंगा जरूर लगाएं। बताया कि वाराणसी में वृहद तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सभी लोग प्रतिभाग करें। कहा कि आने वाली पीढ़ियों के हमारे इतिहास के बारे में बताना और राष्ट्रभक्ति की तरफ आकर्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *