यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
नई दिल्ली वॉशिंगटन. बांग्लादेश में राजनीतिक उठापटक के बीच हिन्दुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर जहां अखिलेश यादव और राहुल गांधी की ओर से हैरतअंगेज चुप्पी ओढ़ी हुई है, वहीं अमेरिका में प्रेजिडेंट पद के दावेदार रहे विवेक रामास्वामी ने इस मसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हिन्दुओं को निशाना बनाना बंद करो।
रामास्वामी ने जोर देकर कहा कि कट्टरपंथी अब हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं. 1971 में बलात्कार और हिंसा की गलतियों को सुधारने के लिए शुरू किया गया कोटा संघर्ष अब 2024 में और अधिक बलात्कार और हिंसा की ओर ले जा रहा है. खून खराबा ही शिकायत और पीड़ित होने का लास्ट पॉइंट रह गया है. उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट करके कहा कि बांग्लादेश को देखकर यह सोचना बड़ा मुश्किल है कि हम अपने देश में इस सबसे क्या सबक सीख सकते हैं।