रायबरेली शिवगढ़ नगर पंचायत के पहाड़पुर टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

शिवगढ़ नगर पंचायत के पहाड़पुर में आयोजित श्री जय जमादार बाबा डे नाइट टेनिस बार की प्रतियोगिता का शुभारम्भ समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात बल्ले से शार्ट मार किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ढोढवापुर – जंगलिन के मध्य खेला गया। जिसमें जंगलिन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित चार ओवर में 37 रन बनाए वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढोढवावापुर टीम ने तीन ओवर में मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बाबा बर्फानी के संरक्षण में सैनिक ढाबा एवं अवस्थी ट्रेडर्स के मालिक शिवाकान्त अवस्थी उर्फ फौजी दादा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की सबसे खास बात रही समाजसेवी राज दीक्षित द्वारा पिता समाजसेवी अंजनी दीक्षित, माता समाजसेविका उर्मिला दीक्षित की ओर से हैट्रिक विकेट और हैट्रिक 6 पर खिलाड़ियों को 2100 नगद पुरस्कार, लगातार दो चौके मारने पर 500 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर राजेश त्रिवेदी, अमित मिश्रा, दीपक अवस्थी, विमल दीक्षित, अविनाश शुक्ला, हर्ष अवस्थी, अक्षय द्विवेदी, सूरज सिंह, जयशंकर मिश्रा, सूरज सिंह, शमशाद खां, गौरी पाण्डेय, टीनू चन्द्रा,सोनू पाण्डेय, ध्यानू पाण्डेय,शिवराज आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *