लखनऊ देहरादून भारतीय निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की तरहवीं संस्कार में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

डॉक्टर नीरज सिंह ने कहासुप्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज, कुशल प्रशिक्षक एवं पद्मश्री तथा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हमारे पारिवारिक एवं बड़े भाई समान श्री जसपाल राणा जी के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है।

आज मझौना, देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित उनके तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी विनम्र संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जसपाल जी का स्नेह, मार्गदर्शन, सरलता एवं आत्मीय व्यवहार सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान और खिलाड़ियों को तराशने का उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उनका निधन व्यक्तिगत एवं सामाजिक दोनों ही दृष्टि से एक अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *