यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा किए जाने पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन द्वारा घोषित नई टीम अनुभवी, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का सशक्त समूह है। सभी पदाधिकारियों के संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई ऊर्जा एवं गति मिलेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष: सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. प्रमेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह,अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय एवं आलोक गुप्ता।
प्रदेश महामंत्री: रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल एवं राजेश चौधरी।
प्रदेश मंत्री: विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा,अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान (लुनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महायशा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यशेंद्र शर्मा एवं आकांक्षा सोनकर।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित नई प्रदेश टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ता डॉ. नीरज सिंह को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर भाजपा लखनऊ लखनऊ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
उन्होंने बताया कि डॉ. नीरज सिंह ने वर्ष 2002 से एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। 24 वर्षों के उनके संघर्ष, सेवा, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा का यह सम्मान है। डॉ. नीरज सिंह का जीवन “सेवा ही संकल्प, संगठन ही शक्ति” के मूल मंत्र का सशक्त उदाहरण है। उनकी नियुक्ति से लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।