यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी
वरिष्ठ ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली
भदैया सुलतानपुर। देवमाया विद्यामंदिर पाल्हनपुर स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहां विद्यालय की हुनरमंद शिक्षिकाओं के मार्ग दर्शन में बच्चों ने खूब करतब दिखाया। देशभक्ति गानों पर नन्हे मुन्ने बच्चे बच्चियां खूब थिरके। स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर उपस्थित सैकड़ों अभिभावक वा क्षेत्र के मानिंद लोग देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखे और टकटकी लगाये रंगारंग कार्यकर्म का आनन्द लिया और बच्चों के उत्साहवर्धन में तालियां बजाई। अभिभावकों की तरफ से बच्चों को बीच बीच में प्रोत्साहन राशि भी मिलते रहे। विद्यालय प्रबंधक कपिल देव द्विवेदी और प्रिंसिपल मनीष तिवारी के अनुशासन में कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। वहीं बतौर संरक्षक राहुल रोशन दुबे “अधिवक्ता हाई कोर्ट” ने विद्यालय में आ रहे हर एक मेहमान का तहे दिल से हार्दिक स्वागत वा अभिनन्दन किया कार्यक्रम के मौक़े पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के समस्त स्टॉफ के साथ सत्यदेव पांडेय पूर्व प्रधान मुकेश पाण्डेय पूर्व प्रधान कृष्णा तिवारी नकछेद वर्मा गौरा राममिलन यादव विद्यालय क्लर्क शिवकुमार तिवारी युवा नेता सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे