बिहार महिला सिपाही ने सास व बिहार बच्चो की जान ली गुस्से में पति ने पत्नी का मर्डर कर खुद कर लिया सुसाइड

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी

सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली

बिहार के भागलपुर में महिला सिपाही नीतू कुमारी और उसके दो छोटे बच्चों सहित चार लोगों की हत्या कर दी गई। इसके बाद पति ने खुदकुशी कर ली।मृतक पंकज ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी नीतू कुमारी के कथित अवैध संबंधों का हवाला देते हुए बताया है कि उसने माँ और बच्चो का नीतू ने मर्डर किया तो मैंने नीतू को मार दिया। फिर खुद मरने जा रहा हूँ। पुलिस को घटनास्थल से नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे शिवांश (साढ़े चार साल) और श्रेया (साढ़े तीन साल), और नीतू की सास आशा देवी (65) के शव मिले। सभी की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। नीतू के पति पंकज का शव उसी घर में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में पंकज ने अपनी पत्नी नीतू पर किसी अन्य के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि मेरी पत्नी नीतू के किसी और से अवैध संबंध थे। नीतू ने पहले मेरी मां और फिर मेरे बच्चों की हत्या की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *