दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर भारत सरकार के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ विधान परिषद सदस्य राम चंद्र प्रधान भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान लखनऊ महानगर के संगठनात्मक कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्षामंत्री को लखनऊ महानगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठनात्मक अभियानों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में दिवंगत छात्रों के परिजनों की वर्तमान स्थिति तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं सहायता की जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और प्रेरणा से लखनऊ महानगर संगठन जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *