अमरोहा में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित जोन सेक्टर बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई संपन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

जनपद अमरोहा के ग्राम मखदूमपुर स्थित विनायक बैंक्विट हॉल में नौगावां सादात एवं जमना खास जोन के सेक्टर और बूथ अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. बुनियाद अली ने तथा संचालन रफत प्रधान ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकार ने जनता को विकास नहीं, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और युवाओं की निराशा का उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, उसी के शासनकाल में नौजवान रोजगार कार्यालयों, प्रतियोगी परीक्षाओं और सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं। प्रदेश का छात्र पेपर लीक से परेशान है, किसान अपनी उपज का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है और आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है।
उन्होंने कहा कि जब-जब जनता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर जवाब मांगती है, तब-तब भाजपा सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का प्रयास करती है। सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि राजनीतिक ध्रुवीकरण दिखाई देती है।
बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 में च्क्। समाज, किसानों, युवाओं, मजदूरों, व्यापारियों तथा सभी वंचित वर्गों को साथ लेकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला किया जाएगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरभान सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव, पूर्व जिला यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष रफत प्रधान, राजेंद्र सिंह यादव, ओमकार यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), मोहम्मद फरमान, अकबर अली, डॉ. संतराम सिंह यादव, मोहम्मद इरफान, खुर्शीद अहमद, शकील प्रधान, नवनीत यादव, विकास यादव, मोनू यादव, अंकित यादव, सोनी यादव, फुरकान अल्वी, इशरत अली, नूर नबी, हर्षित धारीवाल, फारूक हुसैन प्रधान, अशफाक खान प्रधान, कैलाश यादव (जिला उपाध्यक्ष), संजीव सिंह यादव, अंजुम, मास्टर मोमिन अली, ऋषिपाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी एवं समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *