लखनऊ सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा जनसंवाद और जनसेवा का अभियान निरंतर जारी है

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर माती सपेरा बस्ती में माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में टीम_राजेश्वर ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण एवं सर्वे किया। इस दौरान श्री सोमनाथ जी, श्री रूपनाथ जी एवं बूथ अध्यक्ष श्री सूरजनाथ जी के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया
साथ ही क्षेत्रवासियों को माननीय विधायक जी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी दी गई। सभी पात्र नागरिकों से अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *