यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
प्रतापगढ़ में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ बोलेहर तबके को विकास की योजनाओं के साथ जोड़ने एवं प्रत्येक बहन-बेटी के सम्मान हेतु डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है।
इस प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करते हुए माँ बेल्हा भवानी की कृपा भूमि जनपद प्रतापगढ़ में आज ₹384 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न जनहितकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आयुष्मान कार्ड, सिलाई मशीन, चाबी एवं स्वीकृति व प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
पूर्ण विश्वास है कि प्रतापगढ़ विकास व विरासत के समन्वय के साथ निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
जनपद वासियों एवं सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।