राम मंदिर दान विवाद के बाद हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर के पुजारी पहनेंगे स्पेशल ड्रेस!

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

हरिद्वार: अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि से जुड़े कथित चोरी के मामले के सामने आने के बाद देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में दान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की पहल शुरू हो गई है। इसी क्रम में हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने नई व्यवस्था लागू की है। ट्रस्ट के अनुसार अब मंदिर में सेवा देने वाले पुजारी बिना जेब वाला कुर्ता-पायजामा पहनेंगे, ताकि कोई भी चढ़ावा या नकदी व्यक्तिगत रूप से अपनी जेब में न रख सके। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं का चढ़ावा केवल अधिकृत दान पात्रों में ही जमा होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले पुजारियों या कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ट्रस्ट का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखना और दान व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *