सलोन रायबरेली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीपीसीएल पब्लिक स्कूल प्रांगण में अध्यक्ष अंजनी साहू ने फहराया तिरंगा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी रायबरेली

वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह रायबरेली

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बीपीसीएल पब्लिक स्कूल पर विद्यालय परिवार के अध्यक्ष अंजनी साहू ने झंडारोहण किया, और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ,शहीदों , और महापुरुषों को नमन किया, और बच्चों का आजादी का मतलब और किस प्रकार से इन महापुरुषों ने त्याग और बलिदान से इस देश को आजाद कराया उसके बारे में बताया, इस अवसर पर प्रबंधक सुनील साहू ने सभी नगर वासियों क्षेत्र वासियों और विद्यालय परिवार और बच्चों को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, और बच्चों को स्वदेशी अपनाने,और देश को उन्नत के पथ पर ले जाने इन भावी कर्णधारों को त्याग और तपस्या और बलिदानों के बारे में बताया, इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम और देशभक्ति के गाने देशभक्ति पूर्व भाषणों से, और लघु नाटक मोबाइल के दुष्परिणाम दहेज प्रथा के बारे में लघु नाटिका, शिक्षा के महत्व के बारे में लघु नाटिका, का मंचन किया और पूरे वातावरण को देशभक्ति पूर्ण कर दिया, इस अवसर पर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए सालोन विधायक अशोक कुमार कोरी ने बच्चों को और विद्यालय स्टाफ,और आए हुए सभी अभिभावकों और और कार्यक्रम में पधारे हुए सभी गणमान्य अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी, और विद्यालय प्रबंधक सुनील साहू के , विद्यादान महाअभियान,बेटी पढ़ाओ बेटी बचावो , कार्यों को समर्थन देते हुए, विद्यालय में बच्चों के दो कमरों,और 101 छोटी बच्चियों के सुकन्या योजना के अंतर्गत डाकखाने में खाता खुलवाने और पहली किस्त को स्वयं जमा करने की घोषणा की, इनकी घोषणा पर विद्यालय प्रबंधक सुनील साहू ,और उपस्थित अभिभावकों ने विधायक का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर समाजसेवी सरदार मंजीत सिंह,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष चौधरी साउद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित गुप्ता, और रोहनिया ब्लॉक के युवा मोर्चा मंडल महामंत्री शशांक साहू, जावेद अहमद, ,लेखपाल संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, शिवाकांत अग्रहरी, सैयद इर्तिजा अशोक साहू, राम जी, अंगद पांडे , योगेश मिश्रा ,नदीम खान, पवन गुप्ता,और विद्यालय के समस्त अध्यापक गण, प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन साहू,और ब्रह्मकुमारी बहनों ने
बच्चों को शानदार कार्यक्रम के लिए पुरस्कृत किया, इस अवसर पर प्रज्ञा राइस मिल के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से सम्मानित उद्यमी श्री सुरेश चंद्र गुप्ता जी ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया, और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष चौधरी साउद,और जावेद भाई ने एक-एक बच्ची की पूरे साल भर की फीस विद्यालय परिवार को सौंपी, और समाज सेवी सरदार मंजीत सिंह जी ने विद्यालय परिवार के बच्चों के लिए 6 पंखे दिए , इन सभी का विद्यालय परिवार की ओर से प्रबंधक सुनील साहू ने आभार व्यक्त किया, और सभी के मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की, और सभी अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *